चम्पावत-उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के तहत पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार उपवा जिलाध्यक्षा श्रीमती उर्मिला पींचा पत्नी पुलिस अधीक्षक चम्पावत की उपस्थिति मे पुलिस परिवार की महिलाओं तथा बच्चों के मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न खेलो जैंसे जलेबी दौड़,रेस,कुर्सी दौड़ तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जीतने वाले प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरष्कृत किया गया।साथ ही पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक अनूठी पहल की गई थी जिसमे श्री माँ पूर्णागिरि धाम मेले में महिलाओं द्वारा निर्मित सामानों को विक्री हेतु स्टॉल मे रखा गया था।जिसमे चम्पावत पुलिस परिवार की महिलाओं श्रीमती अंजलि ह्यांकी तथा श्रीमती रेखा रषयुनि द्वारा जो अर्जित लाभ को उपवा जनपद प्रभारी द्वारा दोनों महिलाओं को देते हुए उत्साहवर्धन हेतु पुरष्कृत किया।दोंनो महिलाओं द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु उपवा की पहल का धन्यवाद दिया गया।