पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम व सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ओवर स्पीड/बिना हेलमेट/तीन सवारी/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा शराब के नशे में हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 16.04.2022 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों पर चैकिंग के दौरान क्रमशः उ०नि० अनिल कुमार चौकी प्रभारी घाट द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक संजीव सागर पुत्र चन्द्रपाल, निवासी मोहरा लघुपुरा थाना हियातनगर जिला सम्बल उत्तर प्रदेश, हाल वर्कर,टाटा मोटर्स ऐंचोली उम्र 22 वर्ष को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को MV Act की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत सीज किया गया।उ०नि० बसन्त पन्त व उ०नि० मेघा शर्मा कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा दो अलग अलग प्रकरणों में दो व्यक्तियों क्रमश: कुन्दन सिंह मेहता पुत्र जितेन्द्र सिंह मेहता निवासी घण्टाकरण खड़कोट पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष तथा पंकज सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी तल्लीसार पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष को शराब के नशे में हो हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 151 सी०आर०पी०सी० के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 84 वाहन चालकों का चालान कर 31,000 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया,जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात व दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर ले जाने पर 2 वाहनों को सीज करते हुए कुल 23 वाहनों के चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित किये गए।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।