अल्मोड़ा-सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एस०ओ०जी० टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।दिनांक 14.04.2022 को उ०नि० देवेन्द्र सिंह सामन्त प्रभारी चौकी मोरनौला,कानि० प्रेम सिंह महरा,कानि०दीपक खनका एसओजी,कानि० राजेश भट्ट एसओजी द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा शहर फाटक में अंग्रेजी शराब भट्टी के नीचे पप्पू प्रधान के मकान से एक व्यक्ति (हरीश चन्द्र बजेठा ) के पास से 4 पेटियो मे 48 बोतल कीमत 20,000 रु० की अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM मार्का बरामद कर गिरफ्तार किया गया।थाना लमगड़ा में मु०अ०सं०11/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त की पहचान हरीश चन्द्र बजेठा पुत्र बची राम बजेठा निवासी-ग्राम-क्वेटा पो० शहरफाटक जिला अल्मोड़ा उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है।