पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा, क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के नेतृत्व में जनपद क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने,यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शांति व्यवस्था भंग करने व होटल ढाबों में शराब पीने/ पिलाने वालों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 8.04.2022 को चौकी प्रभारी ऐंचोली उ०नि०राकेश राय द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने मे अमित कुमार पुत्र महेश चन्द्र निवासी लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने में कुल 166 वाहन चालकों का चालान कर 2 वाहन सीज किये गये जिनसे कुल 40000 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ें कर यातायात व्यवस्था बाधित करने पर 20 वाहनों पर चस्पा चालान की कार्यवाही की गयी।इसी क्रम में लोक न्यूसेन्स फैलाने पर 25 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम में चालान किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।