अल्मोड़ा-नवरात्रों के पावन पर्व पर आज सायं थाना बाजार में माता की भव्य चौकी का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें पं० विवेक शर्मा एवं अमन सांवरिया श्री साईं परिवार म्यूसिकल ग्रुप हल्द्वानी द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी।झांकियां स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी।कार्यक्रम आज सायं 7 बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें सभी भक्तजनों से उपस्थिति देने की अपील की गयी है।