सोमेश्वर-हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम से परीक्षा 2022 कार्यक्रम पर चर्चा की गई जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया। महाविद्यालय के शिक्षको एवं समस्त स्टाफ द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर हेमा प्रसाद द्वारा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा ज्योति जोशी,हिमानी पांडे,प्रीति बिष्ट, पिंकी खड़ायत,आशा बोरा,आशा रतूड़ी,गीता बोरा,प्रीति कांडपाल आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर परिचर्चा को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया।साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को अपनी परीक्षाओं में अनुपालन करने की शपथ भी ली गई।कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन डॉ० सीपी वर्मा एवं डॉक्टर आंचल सती द्वारा संयुक्त रूप से की गई एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में रजनीश कुमार द्वारा सहयोग किया गया।