अल्मोड़ा-राम सिंह गैड़ा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष भट्ट द्वारा सभी शिक्षकों व कार्मिकों से कहा कि वे पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण द्वारा कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने के लिए कहा गया।राम सिंह गैंडा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 38 वर्ष 3 माह 4 दिन की सेवा के बाद मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलादेवी से आज सेवानिवृत्त हो गए है।राम सिंह गैंडा द्वारा सम्पूर्ण सेवाकाल में कोई भी चिकित्सा अवकाश नहीं लिया गया एवं 400 से अधिक उपार्जित अवकाश लगातार उपस्थित रहने के कारण विभाग को समर्पित किए हैं।मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।आमंत्रित अतिथि में शिक्षा समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ० मनोज कुमार जोशी,पं०गोवर्धन शर्मा,इंटर कालेज ज्योली के प्रबंधक गिरीश चंद्र शर्मा,राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय सचिव कैलाश डोलिया, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल चिलवाल,दीपक पांडेय, जनार्दन तिवारी,एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा भी राम सिंह गैंडा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा उनकी कर्मठता से प्रेरणा लेने की बात कही।जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।जिला मंत्री पंकज जोशी द्वारा उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सचिव व अध्यक्ष फैडरेशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा राम सिंह गैंडा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को असाधारण व्यक्तित्व का स्वामी बताया।प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र पाठक द्वारा श्री गैड़ा का अनुसरण करने की बात कही।वित्तीय मामलों के जानकार श्री गैड़ा ने सभी शिक्षकों व कार्मिकों के प्रकरणों का निस्तारण किया।इस कार्यक्रम में रमेश चन्द्र तिवारी सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम डी सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगवान राम आर्य,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द रावत,विधि अधिकारी तारा चंद्र तिवारी,उप शिक्षा अधिकारी तारा सिंह,योगेन्द्र बिष्ट,योगेश तिवारी,अर्जुन नेगी,के देवड़ी,प्रशासनिक अधिकारी त्रिलोक सिंह,भुवन सांगा,तनुजा, चंपा,जानकी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमा जोशी,भूपाल सिंह,गोविन्द मेहता,सूर्य प्रताप सिंह,कुंदन कनवाल,मदन,गणेश राज,राजेन्द्र वर्मा,श्रीमती निधि,भुवन सिंह,सुरेन्द्र,श्रीमती ज्योति आर्या,प्रहलाद रावत,दीवान सिंह रावत,हेमंत जोशी,बलवंत सिंह तड़ागी,दीपिका मिश्रा,गीता आर्या, दीपक नेगी,हयात सिंह जैम्याल, जगदीश सोनाल,मो०हारून,ग़ौरव पांडेय,नवीन किरौला उपस्थित थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी व उपस्थित सदस्यों द्वारा राम सिंह गैंडा को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सदस्यों द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।बैठक का संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया।