अल्मोड़ा-दिनांक 30.03.2022 की साथ को स्थान दूनागिरी रोड द्वाराहाट पर चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक निखिलेश सिंह बिष्ट द्वारा वाहन संख्या UK01TA-9090 स्विफ्ट कार को चैक किया गया जिसे चालक संतोष कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी ग्राम तोड़धारा पोस्ट दूनागिरी द्वाराहाट उम्र करीब 34 वर्ष के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया चालक को मोटर वाहन।अधिनियम की धारा-185/202/207 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।दिनांक 30.03.2022 को रात्रि में स्थान उखलेख तिराहा द्वाराहाट पर चैकिंग के दौरान उ०नि० मोहन सिंह सौन द्वारा दौराने चैकिंग वाहन संख्या-UK01CA-1011 पिकप को रोककर चैक किया वाहन को चालक कमल कैड़ा पुत्र नर सिंह कैड़ा निवासी ग्राम बिन्ता द्वाराहाट चला रहा था।चालक से वाहन के कागजात प्रस्तुत करने को कहा चालक के पास वाहन के कोई भी कागजात नहीं थे वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में पत्थर लदा हुआ था। लदे हुए पत्थर के सम्बन्ध में वाहन चालक से कागजात तलब किये गये तो कोई कागजात प्रस्तुत नही किये गये। अवैध पत्थर परिवहन करने पर आवश्यक कार्यवाही कर वाहन पिकप को सीज किया गया।अवैध खनन सामाग्री पत्थर के सम्बन्ध में परगना मजिस्ट्रेट द्वाराहाट को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
