अल्मोड़ा-आज देघाट रोड पर तहसील भिकियासैंण के राजस्व क्षेत्र के बसैड़ी गाँव के पास कार संख्या UP 14-DU-6348 आई 10 जो गाजियाबाद से देघाट की ओर जा रही थी।जिसमें 4 वयस्क 3 बच्चें सवार थे,जो लगभग 60 मी० गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।दुर्घटना की सूचना मिलने पर चौकी भिकिंयासैण पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर,नायब तहसीलदार भिकियासैंण व उनकी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से 4 (जिसमें 1 वयस्क 3 बच्चे हैं)घायलों को रेस्क्यू कर रोड पर लाया गया और प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र भिकियासैंण भेजा गया।मृतक 1 महिला 2 पुरुष की मृत्यु होने पर पंचायतनामा राजस्व पुलिस द्वारा भरा जा रहा है।निवासीगण- म०न० 28 बी,गली नंबर 3,उत्तरांचल नगर नंद ग्राम, गाजियाबाद उ०प्र० के हैं।रेस्क्यू टीम मेंचौकी प्रभारी भिकियासैंण ओमप्रकाश नेगी,एच०सी०पी० विजय सिंह रावत,कानि० शमीम अहमद,कानि० श्यामसुन्दर,कानि० महेन्द्र कुमार,हो०गा० गोविन्द अखोलिया,हो०गा० सन्तोष,नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी व उनकी टीम शामिल रही।दुर्घटना में घायल व्यक्ति रश्मि देवी पत्नी चंद्र प्रकाश उम्र-32 वर्ष,रिया पुत्री हेमन्त उम्र 9 वर्ष,आरव पुत्र हेमन्त उम्र-8 वर्ष,जिया पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र-6 वर्ष
हैं।दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों में चन्द्र प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश उम्र-35 वर्ष,दीपा देवी पत्नी हेमंत उम्र -32 वर्ष,हेमन्त पुत्र ओम प्रकाश उम्र-38 वर्ष शामिल रहे।