अल्मोड़ा-आज सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में उपस्थित सभी अधि०/कर्म० गणों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे अनुचर भुवन चन्द्र जोशी को भावभीनी विदाई दी गयी।अनुचर भुवन चन्द्र जोशी द्वारा 40 वर्ष,1 माह 25 दिन की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता,मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा स्मृति चिह्न,प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।विदाई समारोह के अवसर पर जितेंद्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा,उ०नि० स०पु० अयूब अली प्रभारी,उ०नि० सपु० दामोदर कापड़ी व पुलिस लाईन के अन्य अधि०/कर्म०गण उपस्थित रहे।
