पिथौरागढ़-युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं चम्पावत प्रभारी करन सिंह का कहना है कि पुनः उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है और केंद्र में इनकी सरकार होने के नाते हमारा कहना है कि विगत पांच सालो से रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रकिया शुरू करे। जिससे कई लाखो युवाओ को रोजगार मिल सके।उन्होंने कहा कि विगत पांच सालो में भी भाजपा की सरकार थी फिर भी भाजपा सरकार ने युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।अगर ये फिर ऐसा करते है तो युवा कांग्रेस युवाओ को रोजगार दिलाने के लिए उग्र आंदोलन करेगी।