चम्पावत -लोहाघाट विधानसभा में युवा कांग्रेस द्वारा प्रकाश माहरा एवं चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में मंहगाई ओर भ्रष्टाचार को लेकर शीतला माता मंदिर से लेकर मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जहाँ एक ओर महंगाई से आम जनता त्रस्त हैं वहीं दूसरी ओर युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं।किसान फसलों का उचित मूल्य निर्धारण नहीं होने से त्रस्त हैं वहीं पूरी सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस एवम् कांग्रेसजनों द्वारा मुख्यमंत्री के पुतले को खेतीखान चौराहे पर आग के हवाले किया गया।कार्यक्रम में खुशाल सिंह अधिकारी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत,भगीरथ भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस,योगेश मेहता पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट,उत्तम देव जिला अध्यक्ष कांग्रेस,हरगोबिन्द बोहरा प्रदेश महामंत्री सेवादल,युवा कांग्रेस के सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चम्पावत,त्रिभुवन चम्याल,भुवन चौबे, अशोक माहरा,गिरीश सिंग्वाल,लवी पाटनी,पुष्कर भट्ट,दीपक नेगी(मोनू),लोकेश पांडेय,नीरज पांडेय, शुभम ढेक,नीरज कालाकोटी,सोनम बोहरा,श्रीमती सुशीला बोहरा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,हरीश चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,प्रहलाद सिंह अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष बाराकोट,नारायण राम जिलाध्यक्ष कांग्रेस एससी विभाग,चांद बोहरा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस,हल्ला माहरा पूर्व सभासद,नवीन सिंह,
रोहित ढेक जिलाध्यक्ष एन एनएसयूसीआई,नितिन मुरारी,पारस मेहरा,प्रांजल वर्मा,दीपक माहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
