अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल अल्मोडा द्वारा शोक व्यक्त कर वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष,रूडकी के जिला प्रभारी अरविन्द मंगल के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया गया।वे विगत 50 वर्षो से संगठन मे सक्रिय थे।उनके निधन से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में शोक की लहर है।व्यापार मंडल परिवार ने भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।शोक व्यक्त करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी,मनोज अरोडा,नगर अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पाण्डे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,महासचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नज्जोन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, दिनेश गोयल,भैरव गोस्वामी,राजीव भसीन,दीप जोशी,दीप डांगी,अभय साह,मनीष जोशी,ललित कार्की,श्याम लाल साह,अतुल साह,दीप लाल साह, हरी कृष्ण खत्री,शहजाद कश्मीरी,अजीत कार्की,आशीष वर्मा,विजय भट्ट,गोपाल चम्याल,नरेंद्र कुमार विक्की,किशन लाल,दीपक साह आदि शामिल थे।