अल्मोड़ा-हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर अल्मोड़ा का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर आज दिनांक 29 मार्च 2022 को ग्राम लोद में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर हेमा प्रसाद द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।आज शिविर में पूर्व अध्यक्ष राहुल जलाल,ललित कुमार,त्रिलोक सिंह एवं पुरातन छात्र संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं उत्तराखंड की लोक कथा हिट् तूमड़ी बांटो बांट का भी प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में एनएसएस के गीत का सभी विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन किया गया एवं नशा न करने की शपथ ली गई।सर्वोत्तम स्वयंसेविका बालिका में कुमारी सलोनी भंडारी एवं स्वयंसेवकों में प्रेम प्रकाश प्रमुख स्वयंसेवक रहे।कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह जलाल एवं कुमकुम भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सी० पी० वर्मा द्वारा समस्त लोद ग्राम वासियों का धन्यवाद अदा किया गया एवं एनएसएस के कार्यों को,एनएसएस की शिक्षा को समाज में फैलाने के लिए स्वयंसेवकों का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ० हेमा प्रसाद द्वारा आशीष वचन प्रदान कर किया गया।कार्यक्रम में ललित कुमार, उमा भंडारी,मीनाक्षी,नेहा रावत, कविता पाटनी,काजोल,रश्मि गोस्वामी, प्रीति कांडपाल,सिद्धार्थ नेगी,चेतना बिष्ट,गायत्री बोरा,सुमित पांडे,राजीव कुमार आदि स्वयंसेवकों द्वारा अपने सात दिन के अनुभव को साझा किया गया।कार्यक्रम में डॉ० अपर्णा सिंह द्वारा सात दिवस का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं सभी का धन्यवाद किया गया।