अल्मोड़ा-थाना द्वाराहाट में दिनांक 16.02.2022 को रमेश चन्द्र पुत्र स्व० शिव दत्त निवासी ग्राम च्याली पो० छाना गोलू जिला अल्मोड़ा द्वारा अपने एसबीआई बैंक खाते से 1118000 रूपये की धोखाधडी होने के सम्बन्ध में एफआईआर न० 03/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भा०द०वि० व 66 डी आई०टी० एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रानीखेत द्वारा की जा रही थी।सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा उक्त प्रकरण में धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गयी।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दिये जा रहे दबिश,सुरागरसी पतारसी एवं का० मोहन बोरा साईबर सैल की मदद से टीम द्वारा मो० आसिफ पुत्र अब्दुल गफूर निवासी 138 मण्डी किशनदास सराय, शेरखाँ सराय कोतवाली सम्भल उ०प्र० को मधुबन होटल के पास सम्भल उ०प्र० से दिनांक 27.03.2022 को गिरफ्तार किया गया।उक्त प्रकरण में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ने बताया कि अभियुक्त द्वारा वादी रमेश चन्द्र केे आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर वोडाफोन कम्पनी का सिम लेकर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर योनो एप डाउनलोड करने के उपरान्त वादी के एसबीआई बैंक खाते से 11,18,000 रुपये निकालकर धोखाधड़ी की गयी।जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है,प्रकरण में संलिप्त अन्य साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तारी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश कुमार यादव,उ०नि०सुनील सुनील गोस्वामी,का० मुकेश टंगड़िया कोतवाली रानीखेत,का० दान गिरी कोतवाली रानीखेत,का० संदीप सिंह एसओजी,का० दीपक खनका एसओजी शामिल रहे।
