अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल को मंडलीय बैठक के बाद पत्र भेजकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को पदोन्नति में गृह जनपद आवंटन करने व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी के रूप में गजट नोटिफिकेशन जारी करने व कार्मिक अनुभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य व उत्तरदायित्व का निर्धारण व जाब कार्ड जारी करने हेतु निदेशालय को विधिवत पत्र भेजने की मांग की गई है।पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है। जिसमें एक्ट में संशोधन के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया गया है और कहा गया है राजपत्रित अधिकारी होने के बावजूद भी राजपत्रित अधिकारी के वेतनमान नहीं दिये गये है और कार्मिक अनुभाग से भी अपेक्षा की गई है मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य व उत्तरदायित्व को शासन स्तर से ही प्रख्यापित किया जाय और विभाग के निदेशालय स्तर के अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया है कि संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी को इस मुद्दे पर वार्ता के लिए भी आमंत्रित किया जाय।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा भी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को पदोन्नति के फलस्वरूप गृह जनपद आवंटन करने के लिए एक्ट में संशोधन की मांग की गई है।
