अल्मोड़ा-जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा सत्यनारायण द्वारा पर्यवेक्षक व सचल दल के सदस्यों की बैठक ली। जिसमें निर्देश दिए गए कि बोर्ड परीक्षा 2022 का सफलतापूर्वक आयोजित करें और दिये गये दायित्व का कर्मठता पूर्वक निर्वहन करें।बोर्ड परीक्षा की सुचिता व गोपनीयता को बनाए रखें। बैठक मे मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा से प्रभारी जनार्दन तिवारी, प्रवक्ता प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती के देवड़ी,जितेन्द्र बोरा,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक उपस्थित रहे।बैठक मे पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।