अल्मोड़ा-सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एस०ओ०जी० टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। दिनांक 22.03.2022 को लोधिया बैरियर में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या UK04TA 9916 कार को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक सन्तोष कुमार पुत्र श्री मोहन राम निवासी ग्राम रौन डाल तहसील व जनपद अल्मोडा उम्र करीब 30 वर्ष व रोहित कुमार पुत्र श्री रवि आर्या निवासी ग्राम मौना थाना भवाली जिला अल्मोड़ा उम्र 18 वर्ष के कब्जे से 37 पेटियों में कुल 1776 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब राँयल स्टैग कीमत 3,37440 रुपये बरामद हुई। अभियुक्त चालक उपरोक्त सन्तोष कुमार व रोहित कुमार को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए पाये जाने पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार ने बताया कि युवको द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब अल्मोड़ा से खैरना की ओर ले जाया जा रहा था जिन्हे पुलिस टीम द्वारा लोधिया बैरियर के पास वाहन चैंकिग के दौरानगिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी टीम के नाम में उपनिरीक्षक विजय सिंह नेगी,कानि० अजय कुमार, हो०गा० जीवन सिंह राणा शामिल रहे।
