अल्मोड़ा-बिना कोचिंग और ना ही कोई तैयारी,आधुनिक संसाधनों के अभाव के बाबजूद इंटरमीडिएट के तुरंत बाद तीन महीने में दो प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अल्मोड़ा थाना बाजार निवासी कृष्णा बिष्ट ने चुना देश सेवा को।जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा अब्बल नंबरों से निकाल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रवेश लेने के बाद इंडियन नेवी से कॉल लेटर आने पर विशाखपट्टनम में प्रयास किया और वहाँ भी सभी स्पर्द्धाओं को कुशलता के साथ पास कर इंडियन नेवी में जाने का निर्णय लिया।बकौल कृष्णा वह साइंटिस्ट बन कर देश सेवा करना चाहता था।पर इंडियन नेवी से कॉल के बाद मन में देश सेवा का जज्बा और ज्वलन्त हुवा और नेवी (सेना) के साथ जुड़कर देश की सेवा करना उचित समझा।भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से नाम वापस ले 27 मार्च को नेवी जॉइन करना उचित समझा।सत्रह वर्षीय कृष्णा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के है।उनकी प्रारम्भिक शिक्षा लॉरेंस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में व क्लास 6 से 12 तक की परीक्षा नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में हुई।क।ष्णा के पिता भगवान बिस्ट दो साल से मेडिकल कालेज में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत है तथा माता कुंती बिष्ट ग्रहणी है।कृष्णा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनो को देते हैं।कृष्णा की सफलता पर उनकी नानी श्रीमती नारायणी देवी उनको अपना भरपूर आशीर्वाद देते हुवे कहती है कि मेरा नाती अपने नाना ओर मामा लोगों का अफसर बन गया।यहां याद दिलाने वाली बात ये है कि क।ष्णा के नानाजी स्व० हिम्मत सिंह व दो मामा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके है,जबकि एक मामा और मौसा अभी भी बॉर्डर पर देश की सेवा कर रहे हैं।
