अल्मोड़ा-जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।थाना द्वाराहाट के थानाध्यक्ष द्वाराहाट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा द्वाराहाट गेट के पास वाहन चैकिंग के दौराने चैकिंग ईको कार संख्या यूके 01 टीए 3858 को रोककर चैक किये जाने पर चालक जगदीश चन्द्र पुत्र किशन राम निवासी ग्राम भूमकिया थाना द्वाराहाट को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया है।जनपद में द्वारा होटल,ढाबा,पार्क,बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनांक 16.03.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा हिमांशु नेगी पुत्र बालम सिंह नेगी,पदम सिंह नेगी पुत्र नरपत सिंह निवासीगण ग्राम उलैणी पो० चित्रेश्वर द्वाराहाट को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।