अल्मोड़ा-आज मानस पब्लिक स्कूल में होलिकोत्सव बड़े ही हर्ष,उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को अबीर,गुलाल लगाकर और शुभ आशीष देते हुए मनाया।इस अवसर पर क्लासिकल होली इंस्ट्रूमेंट भी बजाए गये।मानस पब्लिक स्कूल ढूंगा धारा अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट एवं उप प्रधानाचार्य रंजना भंडारी ने सभी बच्चों,छात्र छात्राओं को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की शिक्षिका श्रीमती उमा देवी,श्रीमती अनीता नेगी,श्रीमती गीता कांडपाल,श्रीमती ममता त्रिपाठी, श्रीमती गीता मेहता,श्रीमती नीमा मेहता,श्री योगेश बोरा,कुमारी कंचन बिष्ट,श्रीमती कविता तिवारी ने अलग अलग ग्रुप बनाकर होली गाकर एक नया समा बांधा।साथ ही साथ मानस स्कूल के छात्र छात्राओं ने अति सुंदर होली गाकर सबका मन मोह लिया। जिसमें दीप्ति जोशी,चित्रांशी पांडे, चित्रांशी जोशी,स्नेहा जोशी,अवनी बिष्ट,प्रतीक बिष्ट द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई जिसके बोलते चल हट रे नटखट,आज बिरज में होली रे रसिया जैसे कई सुंदर प्रस्तुति होली गाकर छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।अन्य ग्रुप द्वारा जिसमें भूमि,सती,काव्या जोशी, गौरव बोरा,वंशिका डोलिया,स्नेहा भोज,ललित मोहन जोशी,लक्षिता जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी जिसके बोल थे होली उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से,एक और प्रस्तुति जिसके बोल थे होली खेलन आयो रे श्याम साथ ही छात्र छात्राओं ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे में खूब आनंद लिया और डांस कर आपस में होली महोत्सव का आनंद लिया।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि आगामी भविष्य में कोविड 19 महामारी का प्रभाव खत्म होता दिख रहा है जनजीवन सामान्य होता चला है।हम आशा करते हैं कि जगत कल्याण की और इस महामारी से भारत देश सहित पूरे विश्व में शांति स्थापित होगी और इस महामारी से हम पूरी तरह आजाद होंगे।सभी की होली अच्छी हो खुशी से रंगों का त्योहार को अच्छे स्वभाव में माहौल में मनाया जाए ईश्वर से ऐसी कामना करते हैं।
