बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई द्वारा हरियाणा राज्य के बल्लमगढ़ में बहन निकिता तोमर की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए निकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर अभाविप नगर मंत्री आशीष कुमार ने कहा कि जहां एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम चल रही है वहीं दूसरी ओर समाज में अमानवीय लोग नारी शक्ति का अपमान करते हुए इस प्रकार के कृत्य करते हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में मोमबत्ती जलाकर निकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।श्रद्वांजलि सभा में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी,जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे,राजेन्द्र दानू,भूपेंद्र दानू,राहुल टाकुली,हरेंद्र दानू,आकाश कुमार,कृष्णा परिहार,उमा,ललिता, कविता,निकिता सहित दर्जनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
