अल्मोड़ा-कल होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है।अभी रात्रि में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी अल्मोड़ा स्वयं मैदान में उतरे हैं,चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र है।एस एस पी अल्मोड़ा मंजूनाथ टी०सी० स्वयं मैदान में डटे हैं।रात्रि में भी सुरक्षा व्यवस्था पर पल पल उनकी नजर है।
