अल्मोड़ा-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन मे आगामी होली पर्व व विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में दिनांक 8.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल के नेतृत्व में गठित कोतवाली बागेश्वर की पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त संजय तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी निवासी ग्राम भागीरथी थाना व जिला बागेश्वर उम्र 29 वर्ष को वाहन UK02- CA-0447 (पिकअप) में 10 पेटी ब्लेंडर प्राइड शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध क्रमशः मु०FIR No 19/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम का विवरण उ०नि० पंकज जोशी,कानि० सुनील बहुगुणा,कानि० नरेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।
