अल्मोड़ा-हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए सरकारी प्रयास विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ० चंद्र प्रकाश वर्मा के निर्देशन में किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापक डा० शालिनी टम्टा,डा० विवेक,डा० नीता टम्टा,डा० पुष्पा भट्ट एवं डा० सुनीता जोशी के द्वारा किया गया।इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर विनीता भट्ट, आरती पांडे एवं योगेश नयाल द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचारों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।इस कार्यक्रम में डा० राकेश पांडे, डा कंचन वर्मा,डा० प्राची टम्टा,डा० आंचल सती,डा० अपर्णा सिंह, हिमाद्री,नीरज सिंह पांगती एवं अनिल सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।डा० चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा महिलाओं के लिए वर्तमान में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डा०नीता टम्टा द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति के उन्नयन हेतु विचार प्रस्तुत किए गए।डा० पुष्पा भट्ट द्वारा महिलाओं के लिए समानता एवं सुरक्षा हेतु संवैधानिक प्रावधानों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया गया तथा डा०सुनीता जोशी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला गया।डा० शालिनी टम्टा द्वारा वाणिज्य के क्षेत्र में महिलाओं के लिए विभिन्न संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए गए।