अल्मोडा-दिनॉक 7.03.2022 को डॉ० मन्जूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा फोर्स के साथ मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु निरीक्षण करने पहुंचें।मतगणना ड्यूटी हेतु स्थान चिन्हित करते हुए बैरेकेटिंग बढ़ाने,एन्ट्री गेट तथा अन्य गेट पर तैनात पुलिस बल से पूछताछ एवं रजिस्टर चैक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,साथ ही कुछ पॉइन्टों पर अतिरिक्त ड्यूटी तैनात किये जाने के निर्देश भी दिये गये।स्ट्रॉग रूम परिसर सीएपीएफ/पीएसी/पुलिस तीन लेयर सुरक्षा के साथ 24×7 तैनात सभी को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिये गये।पीडब्लूडी के जेई को परिसर एवं चिन्हित स्थानों के कुछ पॉइन्टों पर अतिरिक्त बैरिकेटिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये।सीसीटीवी कैमरों जो स्ट्रॉग रूम सहित पूरे परिसर में पैनी नजर रखे हुए है की लाइव रिकार्डिग/बैकअप आदि चैक करते हुए ऑपरेटर को 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा,राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार,ओशीन जोशी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन,जीतेन्द्र पाठक, प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा,कमल पाठक निरीक्षक अभिसूचना इकाई,अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली,संजय पाठक प्रभारी चुनाव सैल,उमाशंकर पाण्डेय,निरीक्षक संचार,उ०नि० हर्ष नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
