अल्मोडा़-आज श्रीमती वनाती श्रीनिवासन को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान एवम् वरीयता दी जाती है।उन्होंने समस्त उत्तराखंड महिला मोर्चा की ओर से वनाती श्रीनिवासन को शुभकामनाएं प्रेषित की।उनके साथ बधाई देने वालों में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, बीना नयाल,पूर्व जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा,विद्या बिष्ट,धना बिष्ट,चम्पा पान्डे,राधिका जोशी,गीता जोशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा,गीतिका तिवारी,रेखा आर्या,सीमा रावत आदि दर्जनों महिलाएं शामिल रही।
