बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस०ओ0०जी0० बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त क्रम में दिनांक 6-03-2022 कोप्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज कुमार आर्य पुत्र दीवान राम निवासी जीतनगर मंडलशेरा थाना व जनपद बागेश्वर उम्र 35 वर्ष को अपनी परचून की दुकान मंडलशेरा में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते व बेचते हुए पकड़ा गया।जिस आधार पर अभियुक्त पंकज कुमार आर्य को गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली बागेश्वर में मु०अ०सं०० 18/22,धारा- 60 क/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गयाआगे भी उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।पुलिस टीम मे आरक्षी सुनील बहुगुणा,आरक्षी नरेन्द्र गोस्वामी शामिल रहे।