अल्मोड़ा-दिनांक 6.03.2022 को वादिनी द्वारा अपनी नाबालिक चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में करन निवासी जम्मू कश्मीर के विरूद्व कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं०-20/2022 धारा 376 भादवि०व 5/6 पोक्सो अधि० का अभियोग पंजीकृत किया गया।डा० मंजूनाथ टी०सी०वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामलें की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने अभियुक्त के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों, एवं सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 6.03.2022 को कोसी पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।अभियुक्त की पहचान करन उर्फ कृपाल सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम बागनकोट थाना चसना जिला रियासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि० संजय जोशी प्रभारी चौकी धारानौला,उ०नि० बृजमोहन भट्ट,उ०नि० धर्मेन्द्र कुमार,उ०नि० मोनी टम्टा,आरक्षी खुशाल राम उपस्थित रहे।