हल्द्बानी-दिनांक 11.02.22 को वादी उपरोक्त की दुकान के बाहर से अज्ञात अभि० द्वारा 4 टिन रिफाइन्ड तेल दो कट्टा अंगूरी चावल व दो पेटी रिफाईन्ड सोयाबीन तेल के चोरी की गयी थी जिस आधार पर थाना हाजा पर दि० 06.03.22 को मुकदमा FIR NO:-126/22 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत किया गया।घटना की सूचना प्राप्त होते ही हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशानुसार हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।दि० 6.03.22 को पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में लिप्त अभि० भरत कश्यप पुत्र राम सिंह नि० जीतपुर नेगी निकट जंगलात चौकी के पास हल्द्वानी नैनीताल उम्र 21 वर्ष को फायर स्टेशन से पहले रोड के पास से मय माल मुकदमाती सहित गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 2 कट्टे चावल,1 तेल का टिन व 12 पैकेट रिफाईण्ड तेल बरामद किया गया ।
बरामद माल में 2 कट्टे चावल,1 तेल का टिन व 12 पैकेट रिफाईण्ड तेल बरामद हुआ।पुलिस टीम में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,उ०नि० विजयपाल सिंह,एचसीपी कुशल सिंह नगरकोटी,कानि० घनश्याम आर्या शामिल रहे।