अल्मोड़ा-डॉ०मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान Youth Against Drugs के अन्तर्गत दिनांक 28.02.2022 को थाना भतरौजखान के उप निरीक्षक विनोद घई मय पुलिस टीम के मोहान बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK12-PA-0042 सवारी बस को चैक किये जाने पर वाहन में बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से 2 बेगो में क्रमशः 5.50 किग्रा,4.850 किग्रा कुल 9.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर दोनो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में धारा 08/20 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि अभियुक्तगण गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहे था।विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है।चैकिंग अभियान लगातार जारी है।अभियुक्तों की पहचान हरेंद्र सिंह पुत्र स्व० जगत सिंह तथा कैलाश चंद्र नोगई पुत्र दिनेश चंद्र निवासीगण ग्राम कलकोरिया थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।बरामदगी में कुल 9.90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।जिसकी कीमत 15,0000 रूपये है।पुलिस टीम में उ० नि० विनोद घई थाना भतरौजखान,आरक्षी दीप कुमार थाना भतरौंजखान,एच सी पी दिगम्बर प्रसाद शामिल रहे।