बागेश्वर-दिनांक 28-02-2022 को शिवराज सिंह राणा,क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट/पुलिस लाईन बागेश्वर की उपस्थिति में पुलिस लाईन बागेश्वर सभागार में उ०नि० स०पु० प्रसाद बहादुर थापा,उ०नि०(वि०श्रे०) स०पु० प्रेम सिंह,हे०का० स०पु० मोहन राम,हे०का०ना०पु०जगत सिंह की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक महोदय कपकोट/पुलिस लाईन ने उ०नि० प्रसाद बहादुर थापा,उ०नि०प्रेम सिंह, हे०का०मोहन राम,हे०का०जगत सिंह द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।पुलिस विभाग में रहते हुए उ०नि० प्रसाद बहादुर थापा द्वारा पिथौरागढ़,नैनीताल, उधमसिंहनगर,देहरादून,बागेश्वर में रहते हुवे कुल 40 वर्ष 27 दिन 03 माह व उ०नि०प्रेम सिंह द्वारा पिथौरागढ़,नैनीताल,बागेश्वर, अल्मोड़ा,ऊधमसिंहनगर,बागेश्वर में रहते हुवे कुल 39 वर्ष 09 महीना 27 दिवस व हे०का० मोहन राम द्वाराअल्मोड़ा,चम्पावत,पिथौरागढ़,नैनीताल,ऊधमसिंहनगर,बागेश्वर में रहते हुए 37 वर्ष 9 माह 9 दिवस व हे०का० जगत सिंह द्वारा मुरादाबाद, पिथौरागढ़,ऊधमसिंहनगर,बागेश्वर में रहते हुए 36 वर्ष 3 माह 27 दिवस की सेवा कर्मठता/निष्ठापूर्वक की गई।
विदाई समारोह में आपसी वार्ता के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद से पुलिस स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके उपरान्त विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक,निरीक्षक त्रिलोक राम बगरेठा एवं अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्म०गणों द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनि विदाई दी गई।कार्यक्रम का संचालन शिवराज सिंह बिष्ट,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बागेश्वर द्वारा किया गया।विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधि०/कर्म०के परिवारों के सदस्य एवं शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय,पुलिस लाईन/कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।