बागेश्वर-दिनांक 27.02.2022 को आगन्तुक महेंद्र कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम गढ़शेर,थाना-बैजनाथ, जनपद-बागेश्वर ने थाना बैजनाथ में तहरीर दी कि दिनांक 26.02.2022 को उनकी खुद की दुकान टीट बाजार गरुड़ का रात्रि में ताला तोड़कर नकदी मय सामान अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। दी गई तहरीर के आधार पर थाना बैजनाथ में FIR No- 07/2022 धारा-457/380/411 भा०द०वि० बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसकी विवेचना उ०नि० गोविन्द बल्लभ भट्ट के सुपुर्द हुई।उक्त चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के उपरांत दिनांक 27.02.2022 को अभियुक्त खड़क राम पुत्र श्री किशन राम उम्र 32 वर्ष, निवासी कत्यूली सिमार(पाटली) को शान्तिबाजार गरुड़ रोड लोहारी पुल से मय चोरी किये गये सामान व नकदी के साथ महज कुछ ही घण्टो के भीतर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28-02-2022 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।