अल्मोड़ा-दिनांक 27.02.2022 को वादी गिरधर सिंह द्वारा पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम असगोली द्वारा दिनांक 26/27.02.2022 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रानीखेत रोड के पास विजय काँटे का ताला तोड़कर दुकान से 2000 रु के नोट व सिक्के एवं दो इलैक्ट्रानिक तराजू चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।तहरीर के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष द्वाराहाट संतोष देवरानी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना द्वाराहाट में मु०अ०सं० 04/2022 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम गठित कर जांच प्रारम्भ की गयी।पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध हुलिया प्रकाश में आने पर दिनांक 28.02.2022 को मुखबिर की सूचना पर विद्यापुर थाना द्वाराहाट क्षेत्र से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ शत प्रतिशत एवं ताला तोड़ने में प्रयुक्त सम्बल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।अभियुक्तों की पहचान विष्णु प्रसाद शर्मा उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम श्रीनौगार पो० व थाना ज्यूला जनपद उमला कडाली प्रदेश नेपाल,विराज शाही उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र गोपाल शाही निवासी ग्राम फोटू थाना सोरू जनपद मूंग कडाली प्रदेश नेपाल के रुप में हुई है।पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष द्वाराहाट संतोष देवरानी, का० मौ० शाहिद,का०दिनेश कुमार,का०चरण सिंह,चालक केशव दत्त काण्डपाल शामिल रहे।
