अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू और उनके साथियों द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार से कल रात्रि एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार द्वारा जाखन देवी आरा मशीन के पास खड़ी तीन स्कूटियों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त करने के विषय में वार्ता की गयी।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )और उनके साथियों द्वारा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को लिखित में तहरीर दी गई और बताया गया कि इस तरह से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। स्विफ्ट कार द्वारा मारी गई टक्कर की सीसीटीवी फुटेज भी कोतवाल अरुण कुमार को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा उपलब्ध कराई गई और अमित साह (मोनू) ने यह भी बताया कि जाखन देवी क्षेत्र में तीन स्कूल है।जहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं।स्कूली समय पर जैसे कि सुबह स्कूल जाते समय और शाम को छुट्टी के समय वहां पर वाहनों की आवाजाही के लिए किसी पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए।क्योंकि वहां पर बाइक सवार बहुत तेज गति से आते हैं।जिससे स्कूली बच्चों के साथ कोई दुर्घटना भी घट सकती है।इसको रोकने के लिए उन्होंने कोतवाल से कहा कि वहां पर पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए और ताकि दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।उनके संग वार्ता में वीरेंद्र सिंह जीना,गौरव पांडे,जुगल किशोर पांडे,नरेंद्र सिंह बिष्ट,धीरज कनवाल आदि युवा शामिल रहे।