अल्मोड़ा-उत्तराचंल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखण्ड जनपद अल्मोड़ा ने राजस्थान सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों/अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय का स्वागत करते हुए उत्तराखंड सरकार से भी अतिशीघ्र 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की है।संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने शुक्रवार को अपने जारी बयान में कहा कि सरकार कर्मचारियों की इस हितकारी नीतियों को लागू नहीं करेगी तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन ना पाने वाले लगभग 80 हजार कार्मिक हैं,जो कि पेंशन विहीन हैं।कार्मिक वर्षों तक सेवा करने के उपरांत कार्मिंकों का पेंशन नहीं है, लेकिन वहीं सभासद,विधायक, सांसदों व अन्य सत्ताधारियों को पेंशन लागू की जाती है,जो कि इस राज्य की विडंबना ही कही जायेगी।उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती है तो उत्तरांचल फेडरेशन जनपद अल्मोड़ा आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू करेगा।
