अल्मोड़ा-निदेशालय होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं देहरादून व जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैती की प्रभारी डॉ कविता हर्ष व भेषजिक विवेकानंद कोहली द्वारा कोविड संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए राजकीय इंटर कालेज पूभाऊ मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । जिसमें विद्यालय की छात्र छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।शिविर में कुल 366 लोगों को आर्सेनिक एएलबी 30 दवा वितरित की गई।शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य मारकेन्दु शुक्ला,भुपेंद्र सिह,ललित बिष्ट,प्रेम प्रकाश,गिरिश जोशी,सचिन व सुनील कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।