अल्मोड़ा-अपर जिला मजिस्ट्रेट सी०एस० मर्तोलिया ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य से विभिन्न कार्यों यथा शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में निवासरत है। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा उनका नाम, उत्तराखण्ड राज्य एवं यूक्रेन में पता मोबाईल नम्बर,ई-मेल,पासपोर्ट नम्बर प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है।जिससे उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।उन्होंने बताया कि जनपद से यूक्रेन गये नागरिकों की सूचना/विवरण प्राप्त करने तथा समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित करते हुए आपातकालीन नम्बर 112 पर विवरण उपलब्ध कराये जाने हेतु जन सामान्य को सूचित करते हुए प्राप्त सूचना शासन को प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 बजे तक सूचना उपलब्ध करायी जानी है। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत व समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की संकलित सूचना/विवरण प्रतिदिन सायं 4 बजे तक अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के फैक्स सं० 05962238073 तथा ई-मेल आई०डी० dmalmora@gmail.com पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने बताया कि सूचना शून्य होन पर भी प्रतिदिन तद्नुसार अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
