अल्मोड़ा-दिनांक 24/02/2022 को व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक शिष्ठ मंडल उपजिलाधिकारी से मिला।खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से आक्रोशित होकर चौक बाजार में एकत्रित व्यापारियों ने विरोध जुलूस भी निकाला और आगे इस विरोध को आंदोलन का रूप देने की बात कही।लगातार आर्थिक तंगी की मार झेल रहे व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी पीड़ा बताई और कहा कि किस तरह सैंपल पास और फेल करने की कार्यवाही इनके द्वारा की जाती है,अगर ऐसा ही रहा तो व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई भी सैंपल नहीं दिया जाय और अगर कोई आता है तो व्यापार मंडल को बिना विश्वास में लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा सकती।सभी व्यापारियों ने इस तरह व्यापारियों के उत्पीड़न पर अपना रोष व्यक्त किया है और व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया कि शीघ्र ही खाद्य विभाग अधिकारी का घेराव किया जाएगा।मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी, दीप सिंह डांगी,दीप जोशी,मुमताज कश्मीरी,गिरीश धवन,पूरन अधिकारी, हरीश रावत,अनुज,आशुतोष भट्ट, शंकर बिष्ट,रोहित जोशी,अशोक,संजय कुमार,अभय साह,राजू अग्रवाल,राजेश पालनी आदि व्यापारी उपस्थित थे।
