अल्मोड़ा-कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 2022 के महिला वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में
स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकेडमी अल्मोड़ा के महासचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट चतुर्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रैफरी,पदक विजेता ने जानकारी दी कि दिनांक 22 फरवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक दो दिवसीय कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष 2022 के अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कनिष्का भंडारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले व विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता रुद्रपुर के द्रोणग्रुप ऑफ कॉलेज ,रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में संपन्न हुई।कनिष्का भंडारी ने पूर्व में भी राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्णिम सफलता अर्जित कर अपने जिले, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन किया है।वह वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।उनकी अनेकों उपलब्धियों के आधार पर पिछले वर्ष कनिष्का भंडारी को राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।कनिष्का भंडारी के प्रशिक्षण कमल कुमार बिष्ट का कहना है कनिष्का भंडारी एक होनहार,प्रतिभावान व अनुशासित खिलाड़ी है।कनिष्का भंडारी विगत लगभग दस वर्षों से अपने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण में लगातार सफलताएं अर्जित कर रही है।कनिष्का भंडारी की इस सफलता पर अल्मोड़ा के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल नागेंद्र शर्मा, कीड़ा अधिकारी विश्वविद्यालय लियाकत अली,कुलपति एन० एस०भंडारी,गिरीश मल्होत्रा अध्यक्ष बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अल्मोड़ा,रणजीत सिंह भंडारी, निराजना पांडे संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा, उपाध्यक्ष दीपक कांत पांडे,संयोजक ज्योति सतवान,प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा मंजू बिष्ट,कुंदन लटवाल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सहित ताइक्वांडो खिलाड़ी गुंजन पांडे, मानसी पांडे श,बबीता सामंत,पंकज, हर्षवर्धन रावत,प्रतीक बिष्ट,अवनि बिष्ट,समिति की रंजना भंडारी,नीमा नगरकोटी,भुवन चंद्र त्रिपाठी,सह कोच कमल जोशी सहित अनेकों खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त किया है और कनिष्का को शुभकामनाएं दी हैं।
