अल्मोड़ा-प्रभारी अधिकारी भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय डा० चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षण सत्र 2022 हेतु प्रवेशार्थियों के लिए प्रवेश फार्म उपलब्ध हो गये है जिनका वितरण 15 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया था।उन्होंने बताया कि वितरण की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी गयी है। प्रवेश फार्म रू० 20 मात्र नगद जमा कर उक्त निर्धारित तिथि तक प्राप्त कर सकते है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में शास्त्रीय गायन,सितार,कथकनृत्य एवं भरतनाट्यम के पाठ्क्रमों में विशारद स्तर तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। जिसमें प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं की न्यूनतम आयु 11 वर्ष अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।
