अल्मोड़ा-अल्मोड़ा निवासी अमित बिष्ट को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांंग्रेस का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है।अमित बिष्ट इससे पहले भी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अल्मोड़ा के कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता अमित बिष्ट को कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की गई है।प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने आशा जताई है कि अमित कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।विदित हो कि अमित बिष्ट यहां जाखनदेवी,बख्शीखोला के निवासी हैं।उन्होंने अपने मनोनयन पर पूर्व सीएम हरीश रावत,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है।अमित बिष्ट के प्रदेश संगठन सचिव बनने पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,दीप डांगी,पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र भोज,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, सभाषद सचिन आर्य,हर्ष कनवाल,हाजी नूर अकरम खान,युवा कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,कमल कोरंगा,नगर प्रवक्ता पंकज काण्डपाल,संगम पाण्डे,विनोद वैष्णव,राधा बिष्ट,लीला जोशी,प्रीति बिष्ट, मदन डांगी,बिन्दु रौतेला, देवेन्द्र बिष्ट,विपुल कार्की सहित समस्त कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।