कालाढूंगी-कालाढूंगी विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद से लगातार विधायक रहे बंशीधर भगत कालाढूंगी विधानसभा से हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे हैं,जिसके लिए वंशीधर भगत और उनके पुत्र विकास भगत ताबड़तोड़ जनसभा कर रहे हैं।वंशीधर भगत और विकास भगत ने कालाढूंगी विधानसभा में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज कर दिया है।बैठकों और जनसभा के दौर में रामडी शक्तिकेंद्र के सभी 5 बूथों के निवासियों के साथ चुनावी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शामिल आम जनता को संबोधित करते हुए बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की दशा और दिशा निर्धारित करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से आम जनता के हाथ में आ गई है।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 7 वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर दुनियाभर में हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है।यही नहीं हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों में अपनी ईमानदार कार्यशैली की छाप छोड़ी है।आज फिर उत्तराखंड राज्य चुनावी मुहाने पर खड़ा है ऐसे में अलग उत्तराखंड राज्य की स्थापना करने वाली भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समृद्ध राज्य उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने के लिए उत्तराखंड राज्य की जनता के पास पुनः इतिहास रचने का अवसर आया है।राज्य के भविष्य,राज्य की जनता के सुरक्षित भविष्य और देश भर में उत्तराखंड राज्य के अग्रणी राज्यों में शुमार होने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार का होना आवश्यक है।भाजपा सरकार के युवा मुख्यमंत्री जिस तरह कोविड पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं,अतिथि शिक्षक, भोजन माता,आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों का मानदेय और वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी कर जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रहे हैं उससे आम जनता का डबल इंजन सरकार के प्रति अगाध विश्वास पैदा हो रहा है।।राज्य की भाजपा सरकार की ईमानदारी उसकी सुचिता के परिणाम आगामी 10 मार्च को परिलक्षित होंगे।बंशीधर भगत ने अपने 32 साल के राजनीतिक जीवन की दुहाई देते हुए कहा उन्होंने हमेशा अपनी विधानसभा को अपना परिवार समझा है,हमेशा उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं।जब से कालाढूंगी विधानसभा अस्तित्व में आई है तब से लेकर आज दिवस तक लगातार अनवरत विकास कार्यों के लिए वह प्रयासरत है।कालाढूंगी विधानसभा की जनता के अगाध प्यार ने उनकी विधानसभा में कांग्रेस को कभी पैर जमाने नहीं दिया।विधानसभा की जनता के प्यार का ऋण वह अपनी विधानसभा के तमाम सड़क,पेयजल, ट्यूबवेल,खेल स्टेडियम,पुल,नहर कवरिंग जैसी बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतार कर चुकाने की कोशिश करते हैं।उन्होंने कहा कि कालाढूंगी विधानसभा की जनता के प्यार पर उनको इतना विश्वास है कि इस बार भी वह कालाढूंगी विधानसभा से विजय श्री की हैट्रिक लगाएंगे ।
