कालाढू़ंगी-बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।कालाढूंगी विधानसभा में आज हिम्मतपुर मल्ला शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों की चुनावी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता शक्तिकेन्द्र संयोजक आनंद दुर्गापाल ने की।बैठक में हिम्मतपुर तल्ला और हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र की दर्जनों महिलाये,पूर्वसैन्य अधिकारी,सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी,स्थानीय जनता समेत पहली बार के वोटर बने युवा शामिल हुए।सैन्य परिवारों की अधिकता वाले क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अपना जन्मदिन,होली, दीपावली जैसे त्योहार देश की सरहदों में मातृभूमि की रक्षा में डटे हुए भारतीय सेना के जवानों के पास जाकर मनाता है।जिसके प्रधानमंत्री बनने के बाद से आतंकी गतिविधियों में रोक लग गई है।अब देश की सरहदों पर दुश्मन देश की गोलियों का जबाब तोप के गोले से दिया जाता है जिससे भारतीय सेना के जवानों का मनोबल ऊंचा हुआ है।जम्मू कश्मीर में एक प्रधान एक निशान एक विधान लागू कर सेना के जवानों की शहादत की घटनाओं पर रोक लगाने का काम किया है।उत्तराखंड राज्य को सैन्यधाम की संज्ञा देकर सैनिकों को सम्मान दिया है।दुनिया भर में देश की पहचान एक मजबूत देश के रूप में बनाई है। ऐसे में हम सभी को एक जुट होकर डबल इंजन की सरकार को सालों साल तक चलाना है जिससे देश में सामाजिक सुरक्षा,आर्थिक सुरक्षा , और राजनीतिक स्थिरता बनी रहे और देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होता रहे।इसके लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करना है।
