अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्बाद सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है,जिस कारण लगातार चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।दिनाक 09.02.2022 को उड़नदस्ता टीम एवं एसओजी द्वारा गंगा नगर देघाट में प्रहलाद सिंह उम्र-43 वर्ष पुत्र हीरा सिंह निवासी- उपराड़ी,भरत सिंह उम्र- 22 वर्ष पु़त्र किशन सिंह निवासी घटगाड़ के कब्जे से पेटी अंग्रजी शराब, 24 कैन बियर कीमत- 27000 रूपये बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयीबरामदगी टीम में उ०नि० धरम सिंह एफएसटी,का० अजीत सिंह एफएसटी, का० भूपेन्द्र पाल एसओजी,का मनमोहन एसओजी शामिल रहे।