अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं निर्बाद सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है,जिस कारण लगातार चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।दिनाक 6.02.2022 को एसओजी अल्मोड़ा व उड़नदस्ता टीम धौलछीना द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर दीप चंद्र जोशी उम्र 41 वर्ष पुत्र स्व० श्री अमरनाथ जोशी,नि० ग्राम कुमौली,पो० बाड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमती 33000 रु० लगभग) बरामद होने पर उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।बरामदगी टीम में दीपक टम्टा प्रभारी एफएसटी,उ०नि० धर्मेन्द्र कुमार कोतवाली अल्मोड़ा,का०दीपक खनका एसओजी,का० राजेश भट्ट एसओजी,वीडियोग्राफर भरत सिंह,
हो०गा० रमेश राम उपस्थित रहे।
