जागेश्वर-आज वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल के शहरफाटक,बोरागांव,निरई, (काभड़ी)जसकोट,उज्यौला आदि गांवों में स्थानीय जनता के सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर निदान करवाने का आश्वासन दिया।श्री पाण्डेय ने बेरोजगार नौजवानों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। कार्यक्रम में उनके साथ ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा,आनन्द थुवाल,बसन्त थुवाल,प्रधान निरई भट्ट जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात धौनी,पूर्व प्रधान रमेश बोरा,सुनील पान्डे,प्रधान व मंडल मंत्री शंकर मनराल,प्रधान नन्दन रावत,प्रधान हरीश सिंह,महेश सनवाल,चन्दन सिंह सहित सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
