अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा विधानसभा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने आज एक बैठक का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव के लिए सभी बूथों पर टीम गठित कर प्रचार तेजी से करने के निर्देश दिए।हर घर तक प्रत्याशी के पेम्पलेट और भाजपा प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह को पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।भट्ट ने मतदान से पहले पदाधिकारियों के साथ उनके क्षेत्र में टीमें गठित कर प्रचार करने के निर्देश दिए।बैठक में चुनाव प्रभारी सचिन साह,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल,विधानसभा संयोजक दर्शन रावत,मनोज वर्मा,शैलेंद्र साह, मनीष जोशी,कृष्ण पल्याल,रंजन बरगली आदि लोग मौजूद रहे।
