बागेश्वर-आज कांंग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों का मालर्यापण कर स्वागत किया गया।सदस्यता ग्रहण करने युवाओं द्वारा बागेश्वर विधानसभा से कांंग्रेस प्रत्याशी रणजीत दास एवं कपकोट विधानसभा से कांंग्रेस प्रत्याशी ललित फर्शवाण को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।आज कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में नवल कुमार टम्टा,राजेन्द्र प्रसाद टम्टा,दीप कुमार टम्टा,ललित कुमार टम्टा,जगदीश प्रसाद टम्टा,कैलाश चन्द्र टम्टा,श्री कान्त सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।इस अवसर पर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,राजेन्द्र टंगड़िया, राजेन्द्र सिंह परिहार,अंकुर उपाध्याय, धीरज गढ़िया,नन्दू परिहार,सुनील पांडे,विशाल रावत,जयदीप कुमार,संस्कार भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
