जसपुर-पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में जसपुर पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना शाखा जसपुर द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए गोपनीय सूचना पर कोतवाली जसपुर क्षेत्रान्तर्गत शेरे पंजाब ढाबे के पास संदिग्ध कैण्टर संख्या UP21BN- 3473 को उ०नि० हेम चन्द्र सिंह व कानि० 874 सुभाष कुमार द्वारा रुकवाकर कर चैक किया गया तो उक्त कैंटर का ड्राईवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जिसका पीछा किया गया लेकिन हाथ नहीं आया तथा उसमें बैठे व्यक्ति राहुल कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र महेश चन्द्र निवासी ठाकुर मंदिर के पास मौ० नत्था सिंह थाना जसपुर ने पूछने पर बताया गया कि इस कैंटर में अंग्रेजी शराब भरी है जिसे चैक किया गया तो जिसमें कुल 180 पेटियाँ लदी हैं।पेटियों को खोलकर चैक किया तो प्रत्येक में 12 बोतलें गत्ते के रैपर व बोतलों के बाहर एक जैसी इबारत अंग्रेजी में BIG 5 GRAIN WHISKEY FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH ONLY 750 ML आदि लेवल लगी लिखी है।सील्ड कुल 2160 बोतले कांच की अवैध शराब बरामद हुई। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष में अवैध रुप से प्रयोग किये जाने के मध्यनजर उक्त अभि० राहुल उपरोक्त को मय कैंटर संख्या UP21BN-3473 के समय 22.25 बजे हस्व कायदा हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना हाजा पर मु0 FIR NO 31/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम राहुल उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभि० को मय बरामदा अवैध अंग्रेजी शराब व कैंटर के मा० न्या० के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र महेश चन्द्र निवासी ठाकुर मंदिर के पास मौ० नत्था सिंह थाना जसपुर के रूप में हुई है।बरामद माल में कैण्टर संख्या UP21BN-3473 में कुल 180 पेटियाँ कुल 2160 बोतलें BIG 5 GRAIN WHISKEY FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH मार्का मिली।संयुक्त पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह देउपा कोतवाली जसपुर,व०30नि० एन०के० बचकोटी कोतवाली जसपुर,उ०नि0 श्री हेम चन्द्र सिंह कोतवाली जसपुर,उ०नि० राजेन्द्र प्रसाद कोतवाली जसपुर,उ०नि० कृष्ण कुमार कोतवाली जसपुर,उ०नि० विनोद कुमार -LIU जसपुर,कानि0० 497 सूरज कुमार कोतवाली जसपुर,कानि० 874 सुभाष कुमार कोतवाली जसपुर,कानि० 09 अवधेश कुमार कोतवाली जसपुर,कानि० 1028 राजेन्द्र प्रसाद कोतवाली जसपुर,कानि० पवन कुमार LIU जसपुर शामिल रहे।
